ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमुख्यमंत्री देंगे कामकाज की रिपोर्ट, आज जाएंगे दिल्ली

मुख्यमंत्री देंगे कामकाज की रिपोर्ट, आज जाएंगे दिल्ली

मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। वहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में होने वाली...

मुख्यमंत्री देंगे कामकाज की रिपोर्ट, आज जाएंगे दिल्ली
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीMon, 21 Aug 2017 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। वहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में भाजपा शासित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री राज्य में केंद्रीय योजनाओं, राज्य सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदम और संगठन की स्थिति से अवगत कराएंगे।
अद्यतन स्थिति की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने रविवार को विभन्नि विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ही। उन्होंने राज्य में ओडीएफ की प्रगति, स्मार्ट सिटी की दिशा में उठाए गए कदम, अमृत योजना के तहत होने वाले काम, वत्तिीय स्थिति समेत अऩ्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। वह केंद्रीय योजना की प्रगति के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार, महिलाओं को एक रुपये में जमीन रज्ट्रिरी, कौशल विकास के कार्यक्रम समेत अऩ्य जनहित के उठाए कदम के बारे में भी बताएंगे।
संगठन की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष से संगठन के बारे में जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो जिला अध्यक्षों की बुलाने के पीछे जानकारी लेने का भी मकसद था। उन्होंने समितियों के गठन, तिरंगा यात्रा, पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। वह संगठन के बारे में भी दल्लिी में होने वाली बैठक में बात रखेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें