हेमंत-कल्पना ने बजरंगबली का झंडा लगाया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झंडा लगाने के साथ राज्य में शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की और कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना

हेमंत-कल्पना ने बजरंगबली का झंडा लगाया

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों ने राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हेमंत और कल्पना ने रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर के समक्ष बजरंग बली का झंडा भी लगाया। झंडा लगाने के साथ उन्होंने राज्य में शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की और कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।