प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में करें आत्मसात : हेमंत सोरेन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रामनवमी पर्व पर धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, मर्यादा पुरुषोत्तम के चरणों में शीश नवाकर राज्य क

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में करें आत्मसात : हेमंत सोरेन

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।इससे पहले उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्रा का आज यहां समागम भी हो रहा है। ऐसे में पूरी श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ इस पर्व को मनाएं। तपोवन मंदिर को भव्य बनाने का चल रहा कार्यमुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। इसकी एक अलग पहचान है। अब इसी पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में हमने कदम बढ़ा दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। हम सभी भगवान श्रीराम से कामना करें कि इस मंदिर को भव्यता देने का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।