Ranchi News: आंदोलन कर रहें छात्र न्यायालय में अपना पक्ष रखें- आदिवासी छात्र संघ

हिन्दुस्तान, रांची
share

Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। जेपीएससी,जेएसएससी,सीजीएल परीक्षों में कथित गड़बड़ी और धांधली के मामले पर राज्य

Ranchi News: आंदोलन कर रहें छात्र न्यायालय में अपना पक्ष रखें- आदिवासी छात्र संघ

Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।

जेपीएससी,जेएसएससी,सीजीएल परीक्षों में कथित गड़बड़ी और धांधली के मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने विद्यार्थियों की मांगों को मानते हुए इन सभी परीक्षों को रद्द कर दिया था। लेकिन परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिस पर न्यायालय ने रोक लगा दी है।

आदिवासी छात्र संघ की बैठक

आदिवासी छात्र संघ के सदस्यों ने शनिवार को रांची कॉलेज फुटबॉल मैदान में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा की इस लोकतांत्रिक देश में न्यायपालिका का भी सम्मान होना चाहिए। संघ के सदस्यों का कहना है की न्यायालय के निर्णय के बाद लगातार मुख्यमंत्री के ऊपर क्यों आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि विद्यार्थियों को लगता है कि उनके संवैधानिक अधिकार का हनन हो रहा है, न्यायालय का दरवाजा खुला है। आप भी अपना पक्ष न्यायालय के समकक्ष रख सकते हैं।

राजनीतिक आरोप और आंदोलन

संघ के सदस्यों ने जेपीएससी आंदोलन का विरोध करते हुए कहा की यह भाजपा की ओर से प्रायोजित आंदोलन है। भाजपा छात्रों की आड़ पर राजनीतिकरण कर रही है। साथ ही राज्य व आदिवासी मुख्यमंत्री को भी बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में डॉ सुशील कुमार मिंज शिवराम कच्छप, सुखदेव उरांव, सुशील ओहेमा, सुनील मुण्डा, बिरसा किस्कू, मांडी, अमृत मुण्डा, पप्पू एक्का, प्रदीप टोप्पो, बलजीत मुण्डा, सुरेश टोप्पो, जतरु उरांव, बादल भोगता, सुजीत भगत, सतीश कुमार भगत व अन्य उपस्थित थी।

सामान्य प्रश्न

✦मुख्यमंत्री ने किस कारण से परीक्षाएं रद्द कीं?−
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यार्थियों की मांगों को मानते हुए जेपीएससी, जेएसएससी, और सीजीएल परीक्षाएं रद्द कीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: आंदोलन कर रहें छात्र न्यायालय में अपना पक्ष रखें- आदिवासी छात्र संघ