ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमुख्यमंत्री पहुंचे जापान, आज होगा रोड शो

मुख्यमंत्री पहुंचे जापान, आज होगा रोड शो

मुख्यमंत्री रघुवर दास अधिकारियों के दल के साथ बुधवार शाम को चेक गणराज्य से जापान पहुंचे। वह गुरुवार को टोक्यो में आयोजित रोड-सो में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को टोक्यो से ओसाका के लिए रवाना होंगे,...

मुख्यमंत्री पहुंचे जापान, आज होगा रोड शो
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 12 Oct 2017 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास अधिकारियों के दल के साथ बुधवार शाम को चेक गणराज्य से जापान पहुंचे। वह गुरुवार को टोक्यो में आयोजित रोड-सो में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को टोक्यो से ओसाका के लिए रवाना होंगे, जहां शुक्रवार को रोड-शो में शामिल होंगे। इस दौरान निवेशकों को झारखंड के बारे में जानकारी दी जाएगी। राज्य में शुरू की जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाएगा और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

राजदूत चिनॉय से मिलेः

टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास के राजदूत सुजान आर चिनॉय ने बुधवार को मुख्यमंत्री और उनके साथ गए अधिकारियों के सम्मान में रात्री भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राजदूत के साथ गुरुवार को होने वाले रोड-शो के बारे में चर्चा की।

स्मार्ट सिटी और मोमेंटम झारखंड पर प्रजेंटेशनः

रोड-शो में निवेशकों को मोमेंटम झारखंड और रांची स्मार्ट सिटी पर प्रजेंटेशन दिखाने की योजना है। इसके अलावा मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, उद्योग सचिव सुनील वर्णवाल और नगर विकास सचिव अरुण कुमार सिंह निवेशकों को झारखंड की नीतियों और सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता से अवगत कराएंगे। अंत में मुख्यमंत्री रघुवर दास अपना विचार व्यक्त करेंगे। रोड-शो के बाद कुछ निवेशकों से वन-टू-वन मिलने का भी कार्यक्रम है।

बुलेट ट्रेन में करेंगे सफरः

मुख्यमंत्री जापान यात्रा के दौरान बुलेट ट्रेन को भी देखंगे। वह कार्यक्रम के बाद गुरुवार शाम को टोक्यो से ओसाका बुलेट ट्रेन से जाएंगे। ओसका में शुक्रवार को रोड-शो का आयोजन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें