छत्तीसगढ़ का कारोबारी राजेंद्र जायसवाल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ का कारोबारी राजेंद्र जायसवाल गिरफ्तार

संक्षेप:

शराब घोटाला : सिद्धार्थ सिंघानिया के जरिए हासिल किया था देशी शराब का ठेका, आपूर्ति की गई शराब की बोतलों में मिले थे कांच के टुकड़े और गंदगी

Nov 14, 2025 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एसीबी ने शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नु जायसवाल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को राजेंद्र की गिरफ्तारी विलासपुर के फेज वन सकरी, आशमा सिटी के बंगला नंबर 287 से हुई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम कारोबारी को लेकर रांची पहुंची। एसीबी ने कोर्ट में पेशी के बाद राजेंद्र जायसवाल को जेल भेज दिया। मेसर्स वेलकम डिस्टीलरी के संचालक हैं राजेंद्र राजेंद्र जायसवाल मेसर्स वेलकम डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सह संचालक हैं। आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी सिद्धार्थ सिंघानिया के जरिए राजेंद्र ने झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति का ठेका लिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच में एसीबी ने यह पाया है कि वेलकम डिस्टिलरी के द्वारा आपूर्ति की गई शराब की बोतलों में कांच के टुकड़े और गंदगी पाए गए थे। एसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि खराब क्वालिटी के देशी शराब की आपूर्ति से आमजनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया, जान माल की हानि की संभावना भी इससे बनी रही। एसीबी ने बताया है कि जांच में प्रारंभिक साक्ष्य पाते हुए अप्राथमिक अभियुक्त राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह बात भी सामने आयी है कि शराब की आपूर्ति का ठेका हासिल करने के एवज में कंपनी ने मोटा कमीशन उत्पाद विभाग के अधिकारियों को दिया।