
शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी के निदेशकों की जमानत पर सुनवाई 25 को
रांची में शराब घोटाले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ की श्री ओम साईं बेवरेजेज के निदेशकों अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने आगे की सुनवाई 25 अगस्त को निर्धारित की...
रांची। बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद छत्तीसगढ़ स्थित श्री ओम साईं बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो निदेशक अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा की जमानत याचिका पर बुधवार को एसीबी कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने 25 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। अदालत ने पिछली सुनवाई में मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। एसीबी ने दोनों आरोपियों को 7 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 10 जुलाई को दोनों की ओर से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई है।

दोनों निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड में नियमों के विरुद्ध शराब की आपूर्ति की और अधिकारियों को कमीशन दिया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


