जलेश्वर धाम में महाशिवरात्रि मेले को लेकर विमर्श
चान्हो के बीजूपाड़ा दुर्गा मंडप में जलेश्वर धाम पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में मंदिर का रंग रोगन और महाशिवरात्रि मेला आयोजित करने पर चर्चा की गई। महाशिवरात्रि के कार्यक्रम की तैयारियाँ चल रही हैं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा दुर्गा मंडप में रविवार को जलेश्वर धाम पूजा समिति चान्हो-मांडर की बैठक अजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर का रंग रोगन कराने और महाशिवरात्रि मेला आयोजित करने पर विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर जलेश्वर धाम में आयोजित होने वाले मेला और अखंड कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी चरम पर है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। मौके पर राजकिशोर साहू, प्रदीप साहू, राजेश साहू, सुरेंद्र गोप, अशोक गोप, नंदकिशोर साहू आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


