चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी इस सत्र छात्रों को देगी 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप
झारखंड और पूर्वी भारत के विद्यार्थियों को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने रांची में प्रेस वार्ता के दौरान 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप की घोषणा की है। विश्वविद्यालय छात्रों को व्यावहारिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए तत्पर है।

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड और पूर्वी भारत के विद्यार्थियों को आधुनिक, तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर प्रो डॉ टीपी सिंह ने कहा कि संस्थान झारखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा, तकनीकी दक्षता और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। प्रो सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए सीयूएसईटी लांच किया है, जिसके तहत 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित दौर में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों को नई तकनीकों, रिसर्च और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना समय की जरूरत बन गई है।
मजबूत प्लेसमेंट नेटवर्क के साथ दिया जा रहा रोजगारपरक प्रशिक्षण
प्रो सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक लैब, रिसर्च आधारित शिक्षण, इंटरनेशनल एक्सपोजर, स्टार्टअप कल्चर, इंडस्ट्री पार्टनरशिप और मजबूत प्लेसमेंट नेटवर्क के माध्यम से छात्रों को पहले दिन से ही व्यावहारिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक उद्योगों से जुड़ाव के जरिए छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें।
झारखंड के छात्रों के लिए शिक्षा के अवसर
उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र शिक्षा, तकनीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के अभाव में कई छात्रों को बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी इस दूरी को कम करने का प्रयास कर रही है और छात्रों को उनके क्षेत्र के निकट ही विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रही है।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


