जमीन के एवज में ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची में सदर थाना की पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी चंदन ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने मेसरा निवासी सुजीत कुमार से जमीन के एवज में लाखों रुपए ठगे थे। पुलिस ने उसे न्यूबांधगाड़ी से पकड़ा और कांके थाना को सौंप दिया। आरोपी लंबे समय से फरार था।

रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना की पुलिस ने जमीन के एवज में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी चंदन ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यूबांधगाड़ी से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना के अलावा कांके थाना में एक करोड़ से अधिक की ठगी का केस दर्ज है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी ने मेसरा निवासी सुजीत कुमार से जमीन की खरीद-बिक्री के एवज में लाखों रुपए की ठगी की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सदर थानेदार कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ रविवार को उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा।
आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे कांके थाना के हवाले कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



