ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड में मौसम बदलाव के आसार

झारखंड में मौसम बदलाव के आसार

झारखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। लेकिन दो दिन बाद राज्य में हल्के बादल छाने के आसार हैं। छह से आठ दिसंबर तक हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे रात की कनकनी से...

झारखंड में मौसम बदलाव के आसार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 05 Dec 2019 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

छह दिसंबर से छा सकते हैं हल्के बादल, रात की कनकनी से मिलेगी राहत

झारखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। लेकिन दो दिन बाद राज्य में हल्के बादल छाने के आसार हैं। छह से आठ दिसंबर तक हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे रात की कनकनी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन दिन में धूप बाधित रहने से तापमान का पारा नीचे आ सकता है। बादल छटने के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले चार दिनों के दौरान हवा के रूख में बदलाव आ सकता है। इसके कारण दक्षिण पूर्व की हवाएं झारखंड में प्रवेश करेगी। इस कारण मौसम में बदलाव हो सकता हैसुबह के दौरान कुहासा और धूंध की बनी रहेगी।

कांके का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में ठंड बढ़ गई है। राजधानी स्थित कांके का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह सबसे कम तापमान रहा। रांची शहर का न्यूनतम तापमान भी 10.5 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। जबकि सर्द हवा चलने के कारण रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। इससे दिन भर लोगों को सर्द हवाएं ठिठुराती रही। राज्य के अन्य शहरों में भी ठंड में वृद्धि हुई है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर आ चुका है।

मौसम विभाग के निदेशक डा एसडी कोटाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ है। मैदानी भाग की ठंडी हवा इससे निर्बाध होकर आ रही हैं। इससे राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में कमी आयी है। लेकिन छह दिसंबर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। मौसम बदलाव के कारण आसमान में हल्के बादल छाएंगे और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। सुबह में कुहासा का असर बना रहेगा। लेकिन बादल छटते ही कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

बुधवार को प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 22.4 10.5

जमशेदपुर 26.8 15.0

डालटनगंज 24.5 11.8

बोकारो 24.5 10.7

चाईबासा 24.6 13.8

दुमका 24.5 10.1

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें