Ranchi News: डीएसपीएमयू में कम आवेदन वाले कार्सों के लिए फिर खुलेगा चांसलर पोर्टल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: डीएसपीएमयू में स्नातक के उन पारंपरिक व व्यवसायिक कोर्सों के लिए चांसलर पोर्टल फिर खोला जाएगा, जिन विभागों में सृजित सीटों की तुलना में आवेदन कम मिले हैं।

Ranchi News: डीएसपीएमयू में कम आवेदन वाले कार्सों के लिए फिर खुलेगा चांसलर पोर्टल

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डीएसपीएमयू में स्नातक के उन पारंपरिक व व्यवसायिक कोर्सों के लिए चांसलर पोर्टल फिर खोला जाएगा, जिन विभागों में सृजित सीटों की तुलना में आवेदन कम मिले हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिले का मौका देना है। मंगलवार को कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने प्रथम निर्धारित काउंसलिंग के तहत चल रहे नामांकन का निरीक्षण किया। कुलपति ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और छात्रहित में संचालित की जा रही है।निरीक्षण में कुलपति ने कहा कि जिन स्नातक विभागों में निर्धारित सीटों के मुकाबले आवेदन कम आए हैं, वहां प्रवेश के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही चांसलर पोर्टल पुनः खोला जाएगा।

इससे ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न पारंपरिक व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi News: डीएसपीएमयू में कम आवेदन वाले कार्सों के लिए फिर खुलेगा चांसलर पोर्टल