
20वें चैंपियंस ट्रॉफी: ब्लैक पैंथर और चितरकोटा एफसी सेमीफाइनल में
20वें चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबलों में ब्लैक पैंथर माथटोली और चितरकोटा एफसी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। चितरकोटा ने जीएफसी गाड़ीहोटवार को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया, जबकि ब्लैक पैंथर ने हेहल स्पोर्टिंग को 6-5 से मात दी।
अनगड़ा, प्रतिनिधि। 20वें चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में ब्लैक पैंथर माथटोली और चितरकोटा एफसी की टीमों ने रोमांचक जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेले गए पहले मैच में चितरकोटा एफसी ने जीएफसी गाड़ीहोटवार को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से मात दी। निर्धारित समय तक मैच गोलरहित रहा। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सह कांके पूर्वी के जिला परिषद सदस्य संजय महतो ने विजेता टीम के गोलची रेमंड लकड़ा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया। पेनाल्टी में ब्लैक पैंथर की टीम रही विजयी: दूसरे मुकाबले में ब्लैक पैंथर माथटोली ने हेहल स्पोर्टिंग को पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यह मुकाबला भी निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों टीमों ने दस-दस पेनाल्टी किक लिए। ब्लैक पैंथर के गोलकीपर कुशल कच्छप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। इस मैच के मुख्य अतिथि नेवरी (कांके) के पंचायत समिति सदस्य मदन महतो ने कुशल कच्छप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आगामी मुकाबले और उपस्थिति: टूर्नामेंट के तहत पांच नवंबर को पहला सेमीफाइनल अंश क्लब कांके और बांधगाड़ी एफसी के बीच और दूसरा सेमीफाइनल अमित ब्रदर्स बंडामुंडा (उड़ीसा) और दीपक ब्रदर्स रांची के बीच खेला जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र शाही मुंडा, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




