विसर्जन शोभायात्रा के स्वागत करनेवाली संस्थाओं के प्रति जताया आभार
श्री चैती दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा ने पूजा एवं विसर्जन शोभायात्रा में सभी धार्मिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई तालाब पहुंची, जहां देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसमें कई संगठनों ने स्वागत किया और भक्तों के लिए शिविर लगाए।

रांची, वरीय संवाददाता। श्री चैती दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा ने चैती दुर्गा पूजा और इसके विसर्जन शोभायात्रा के स्वागत में शिविर लगाने व समापन में सहयोग देने के लिए क्षेत्र की सभी धार्मिक संस्थाओं और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति की शोभायात्रा पूजा स्थल से डोरंडा बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर डोरंडा झंडा चौक, गांधी मैदान, एजी मोड़, हिनू पूल, हिनू चौक, बिरसा चौक, पुराना विधानसभा होते हुए सेक्टर दो स्थित तालाब पहुंची, जहां पूजा अनुष्ठान के साथ देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इसमें बंगाल का ढाक बाजा, रामगढ़ से आई ताशा पार्टी, रांची के ढोल के साथ मोबाइल भजन मंडली की प्रस्तुति के बीच कई संगठनों ने स्वागत किया था।
इसमें बर्मन परिवार, महावीर सेवा संघ, सोना चांदी व्यवसायी परिवार, शिव मंदिर महावीर मंदिर ट्रस्ट, सनातन दुर्गा पूजा समिति, हिनू व्यवसायी संघ, सत्य भारती युवक संघ, महावीर मंडल हिनू सहित कई अन्य संगठनों ने स्वागत किया और इसमें शामिल भक्तों के सेवार्थ शिविर भी लगाए।शोभायात्रा का नेतृत्व श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दर, मंत्री पप्पू वर्मा व चैती दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य प्रकाश वर्मा, महेश विजय ने किया। इसमें मुकेश गुप्ता, प्रमोद चौधरी, हिमांशु शेखर दास, राज कुमार पाल, मनोज वर्मा, देवाशीष दत्ता, विनय गुप्ता, राम वृक्ष साव, संजीव विजय, बजरंग प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, अशोक गुप्ता, राजू चौरसिया, जयदेव घोष, मनोज नायक, अंकित सिंह, राजेश सिंह, बाबू भाई, विनोद वर्मा, डिंपल नाग, विजय पाल, रमेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


