
अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएफसी 7 विकेट से जीता
खूंटी जिले में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएफसी ने वीर बिरसा क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर बिरसा की टीम केवल 72 रन पर आउट हो गई। सीFC ने 73 रन का लक्ष्य 13.5 ओवर में हासिल किया। प्रशांत कुमार मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सीएफसी और वीर बिरसा क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में सीएफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर बिरसा क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवर में मात्र 72 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुष कुमार ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दो अंकों तक भी नहीं पहुंच सके। सीएफसी के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से अभीनीत कुमार पांडे और प्रशांत कुमार मिश्रा ने तीन-तीन विकेट झटके।
देव कुमार ने दो और तरुण कुमार सिंह ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएफसी की टीम ने 13 ओवर 5 गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर जीत अपने नाम की। टीम की ओर से तरुण कुमार सिंह ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि आदित्य पासवान ने 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में वीर बिरसा क्रिकेट अकादमी की ओर से करण कुमार, अंकुश कुमार और स्वयंकृत ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सीएफसी के प्रशांत कुमार मिश्रा को चुना गया। उन्हें खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार ने पुरस्कृत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




