जनजातीय भाषा एड ऑन कोर्स के विद्यार्थियों को मिला प्रमाणपत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में संत जेवियर्स कॉलेज में ट्राइबल रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित एड ऑन कोर्स का प्रमाणपत्र वितरण समारोह हुआ। 150 छात्रों को कुड़ुख, मुण्डारी, खड़िया, संताली और हो भाषाओं में सर्टिफिकेट दिए गए। प्राचार्य ने भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया और नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आदिवासी भाषा के महत्व को बताया।

जनजातीय भाषा एड ऑन कोर्स के विद्यार्थियों को मिला प्रमाणपत्र

रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में ट्राइबल रिसर्च सेंटर की ओर से संचालित एड ऑन कोर्स का प्रमाणपत्र वितरण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें जनजातीय भाषा कुड़ुख, मुण्डारी, खड़िया, संताली व हो में सर्टिफिकेट कोर्स उत्तीर्ण 150 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ रोबर्ट प्रदीन कुजूर ने कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति के जड़ों को नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने भाषाओं के संरक्षण व संवर्द्धन करने की जरूरत बताई। उप-प्राचार्य फादर अजय मिंज ने कहा कि भाषा-संस्कृति ही आदिवासियों की पहचान है। रजिस्ट्रार फादर केनेडी ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आदिवासी भाषा के महत्व के बारे बताया।कार्यक्रम

में ट्राइबल रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति, डॉ केसी टुडू, डॉ प्रदीप बोदरा, डॉ तारकेलेंग कुल्लू, डॉ लालिमा कुजूर, डॉ जॉन कंडुलना व विशाल होरो ने उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।