Centenary Celebrations for Social Reformer Sitaram Maru in Jharkhand with Commemorative Stamp Release बुंडू में सीताराम मारू का जन्म शताब्दी समारोह 12 को, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCentenary Celebrations for Social Reformer Sitaram Maru in Jharkhand with Commemorative Stamp Release

बुंडू में सीताराम मारू का जन्म शताब्दी समारोह 12 को

झारखंड में पूज्य सीताराम मारू की जन्म शताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट जारी किया है, जिसका लोकार्पण 11 अक्तूबर 2025 को होगा। मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 8 Oct 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
बुंडू में सीताराम मारू का जन्म शताब्दी समारोह 12 को

बुंडू, प्रतिनिधि। झारखंड में संघ एवं विचार परिवार के संस्थापक, अनेक सामाजिक-आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रेरक और विश्व के सबसे बड़े सूर्य मंदिर (बुंडू) के निर्माता, प्रसिद्ध समाजसेवी पूज्य सीताराम मारू की जन्म शताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने पूज्य मारू जी की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इसका लोकार्पण 11 अक्तूबर 2025 को राजभवन, रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा। उसी दिन शाम को रांची क्लब परिसर में नागरिक सम्मान समारोह होगा, जिसके मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड पूज्य तेजोमयानंद जी महाराज होंगे। पद्म भूषण कड़िया मुंडा और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ विशिष्ट अतिथि होंगे।

जन्म शताब्दी समारोह का मुख्य आयोजन 12 अक्तूबर को उनकी कर्मस्थली बुंडू के प्रधान नगर स्थित सूर्य मंदिर में किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में मारू जी द्वारा स्थापित विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता, आचार्य और गणमान्य नागरिक झारखंड सहित देश के कई राज्यों से भाग लेंगे। संस्कृति विहार के संयोजक प्रमोद कुमार ने सभी अनुयायियों से इस आयोजन में सहयोग देने का आह्वान किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।