ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा

रांची में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा

अक्षय तृतीया के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने बुधवार को 151 ध्वजा निशान के साथ शोभायात्रा निकाली। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय ब्राह्मण...

रांची में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 19 Apr 2018 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

अक्षय तृतीया के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने बुधवार को 151 ध्वजा निशान के साथ शोभायात्रा निकाली। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुए जन्मोत्सव में दोपहर तीन बजे भगवान परशुराम को फूलों से सजे रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। रथ के आगे 151 ध्वजाधारी लयबद्ध चाल के साथ जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर जगह-जगह स्वागत किया गया। पत्रकार विजयकांत पाठक और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी ने संयुक्त रूप से भगवान की आरती कर शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए विदा किया। शोभायात्रा अपर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर शहीद चौक होते हुए वापस संध्या 6.30 बजे धर्मशाला आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर समाज ने रविवार को महिला और बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इस शोभायात्रा में दधीचि परिषद का योगदान रहा।

शाम को भगवान की आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, मंत्री ज्ञानचंद शर्मा, बाबूलाल शर्मा, संयोजक रामगोपाल शर्मा, शांति शर्मा, कृष्ण शर्मा, नथमल शर्मा, अमित शर्मा, कमल शर्मा, गौतम शर्मा समेत समाज के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

पिस्का मोड़ में मनाया गया जन्मोत्सव

पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रांची शहर के अलावा रातू, कांके समेत कई क्षेत्रों से भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। इसमें मौके पर ब्राह्मण समाज ने एकजुटता का संकल्प लिया। कहा गया कि सरकार और राजनीतिक दलों की उपेक्षा का दंश झेल रहे गरीब और योग्य ब्राह्मण परिवारों की आर्थिक मदद की जाएगी। आगामी रविवार को पहाड़ी मंदिर प्रांगण में बैठक होगी। इसमें लेखानंद झा, डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा, अमृतेश पाठक, विजय कुमार मिश्रा, गौरीशंकर षाडंगी, किशोर महामंत्री, आशीष शुक्ला, संजीव दीक्षित, सनत कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें