संत मेरी जॉन अभिषेक हुए पुरोहितों के संरक्षक संत: मैक्सिमस टोप्पो
रांची के सामलौंग आरसी चर्च में रविवार को संत जॉन मेरी बियानी का पर्व मनाया गया। मिस्सा अनुष्ठान मैक्सिमस टोप्पो ने किया। उपदेश में संत मेरी जॉन की सरलता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के प्रयासों का...

रांची, वरीय संवाददाता। सामलौंग आरसी चर्च में रविवार को संत जॉन मेरी बियानी का पर्व मनाया गया। मिस्सा अनुष्ठान की विधि मैक्सिमस टोप्पो ने पूरी कराई। उपदेश में कहा कि संत मेरी जॉन अभिषेक हुए पुरोहितों के संरक्षक संत हैं। उनका जीवन बहुत ही सरल रहा। उन्होंने अपने पल्ली के लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए सतत प्रयास किया। घर-घर जाकर लोगों को ईश्वरीय जीवन जीने, यूख्रीस्तीय संस्कार की भक्ति और आराधना करने, माता मरियम की माला जाप द्वारा ईश्वर के नजदीक आने, बारंबार पाप स्वीकार संस्कार में भागीदारी कर अपने जीवन को ईश्वर के लिए समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।
ऐसे ही हम सभी को भी उनके आदर्श पर चलने की आवश्यकता है। धर्मविधि पूर्ण होने पर पल्ली के लोगों ने पुरोहितों को बधाई दी और उनके लिए प्रार्थना की। इसी क्रम में मुंडा गढ़ा और सामलौंग यूनिट के द्वारा प्रवेश गीत और चढ़ावा प्रार्थना नृत्य किया गया। इस दौरान स्वागत भाषण कैथोलिक सभा के सभापति विंसेंट केरकेट्टा, संचालन अनिल पन्ना और धन्यावाद ज्ञापन अंजू मिंज ने किया। मौके पर फादर आनंद लकड़ा सहित कई लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




