गुरुद्वारे में सजे विशेष दीवान, गूंजी गुरुवाणी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने खालसा सिरजना दिवस मनाया। विशेष दीवान में श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी का सहज पाठ हुआ और गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत को सम्मानित किया गया और कथा वाचक ने खालसा पंथ की जानकारी दी। राज्य रक्षा मंत्री और अन्य प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

गुरुद्वारे में सजे विशेष दीवान, गूंजी गुरुवाणी

रांची, वरीय संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से मंगलवार को खालसा सिरजना दिवस मनाया गया। पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में विशेष दीवान सजाया गया। सुबह नौ बजे समूह संगत की ओर से किए गए श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी के श्री सहज पाठ की समाप्ति की गई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई भरपूर सिंह की ओर से गुरुवाणी कीर्तन गायन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के महासचिव व हेड ग्रंथी भाई विक्रम सिंह ने श्री सहज पाठ करने वाले संगत को सरोपा देकर सम्मानित किया। इसमें नेहा कौर, हरप्रीत कौर, खेम कौर, परमजीत कौर शामिल हैं।

कथा वाचक भाई सतनाम सिंह पंजोखरा साहिब ने खालसा पंथ की सिरजना के बारे में विस्तार से बताया। महान रागी जत्था साहिब भाई जगजीत सिंह बबीहा की गुरुवाणी शब्द कीर्तन गायन पर श्रद्धालु भक्ति की सागर में डूब गए। आनंद साहिब जी का पाठ कर दीवान की समाप्ति की गई। भाई विक्रम सिंह की ओर से अरदास कर दीवान की समाप्ति की गईं।गुरु के दरबार में मत्था टेकागुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने सभी संगत को खालसा सिरजना दिवस बैसाखी की लख-लख बधाई दी। गुरु का आशीर्वाद लेने राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, महापौर रौशनी खलखो, विधायक सीपी सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारू, पार्षद सरदार परमजीत सिंह टिंकू आदि भी पहुंचे। इस समय पर सरदार गुरमीत सिंह, तिरलोचन सिंह, सुरजीत सिंह, रनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह टिवाना, गुरदीप सिंह होरा, मलकियत सिंह, हरजीत सिंह, हरदीप सिंह, रणबीर सिंह आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।