ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसेंट जेवियर्स कॉलेज में 'देशराग' में दिखा आजादी का जश्न 

सेंट जेवियर्स कॉलेज में 'देशराग' में दिखा आजादी का जश्न 

सेंट जेवियर्स कॉलेज का कैंपस सोमवार को आजादी के जश्न से गुलजार रहा। देशभक्ति के गीत-नृत्य और संगीत से युवाओं ने देश पर मर मिटे शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज की हिन्दी साहित्य परिषद की ओर से आयोजित...

1/ 2
2/ 2
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 14 Aug 2018 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

सेंट जेवियर्स कॉलेज का कैंपस सोमवार को आजादी के जश्न से गुलजार रहा। देशभक्ति के गीत-नृत्य और संगीत से युवाओं ने देश पर मर मिटे शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज की हिन्दी साहित्य परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम  'देशराग' में 72वें स्वाधीनता दिवस का उल्लास साझा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उप प्राचार्य डॉ फादर नोबोर लकड़ा ने युवाओं से कहा कि देश के प्रति चेतना जगाएं और देश सेवा के लिए तत्पर रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत विपिन एंड ग्रुप ने सामूहिक नृत्य से की। इसके बाद गोंजागा हाउस के प्रतिभागियों ने- ऐ मेरे वतन के लोगों..., गीत के बोल पर देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को दर्शाते हुए शहीदों को याद किया। ब्रिटो हाउस  के प्रतिभागियों ने सामूहिक गीत- दुल्हन सा प्यारा देश बनाएंगे..., प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। नारी शक्ति ग्रुप के कलाकारों ने देश की स्वाधीनता में महिलाओं के योगदान को अपनी नृत्य प्रस्तुति में दिखाया। इसमें उन्होंने लक्ष्मीबाई, चांद बीबी, सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी, सुचेता कृपलानी आदि सशक्त महिलाओं के देश के लिए योगदान को याद किया। ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू...के बोल पर युवा झूम उठे। भगत सिंह ग्रुप ने देश की आजादी के लिए भगत सिंह के जज्बे की जीवंत प्रस्तुति दी। जेवियर हाउस ने सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लोयला हाउस, मनरेसा हाउस, इला रानी एंड ग्रुप, मंगल पांडेय ग्रुप, भारत माता ग्रुप, नवरंग ग्रुप के प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। नागपुरी लोक गीत की प्रस्तुति ने जश्न का माहौल बनाया। 
विजेताओं का चयन जॉन बर्मन डुंगडुंग, फादर रोशन एक्का और फादर फेवियन भुइयां की निर्णायक मंडली ने किया। संचालन हिन्दी के विभागाध्यक्ष डॉ कमल कुमार बोस ने किया। कार्यक्रम में डॉ जयप्रकाश पांडेय, मलटीना टोप्पो, राजेश कुमार समेत अन्य शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
ये रहे विजेता
सामूहिक नृत्य: प्रथम- द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, गोंजागा हाउस और नवरंग ग्रुप। द्वितीय- जेवियर हाउस, मंगल पांडे ग्रुप। तृतीय- नारी शक्ति ग्रुप व ब्रिटो हाउस। 
देशभक्ति गीत: प्रथम-नागपुर लोकगीत ग्रुप और जेवियर ग्रुप। द्वितीस- मनरेसा और लोयला हाउस। तृतीय- भारत माता ग्रुप व गोंजागा ग्रुप। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें