Ranchi News: श्री माहेश्वरी सभा के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में श्री माहेश्वरी सभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष मुकेश काबरा ने ध्वजारोहण किया और महेश्वरी भवन में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

Ranchi News: रांची। श्री माहेश्वरी सभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महेश्वरी भवन के समीप गणेश नारायण साबू चौक पर सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात महेश्वरी भवन में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम काबरा, गौरव काबरा और सर्वेश माहेश्वरी सहित बच्चों व युवाओं ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। मौके पर प्रदेश महासचिव नरेंद्र लखोटिया, किशन साबू, राजेश सोमानी सहित माहेश्वरी महिला समिति एवं युवा संगठन के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


