श्री श्याम मंदिर में प्रभु का दिव्य महास्नान

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के श्री श्याम मंदिर में हिंदू नववर्ष के आगमन पर चैत्र अमावस्या पर महास्नान का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती के बाद बाबा श्याम का स्नान गंगाजल और दूध- दही के मिश्रण से हुआ। भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया और मधुर भजनों का आनंद लिया।

श्री श्याम मंदिर में प्रभु का दिव्य महास्नान

रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में हिंदू नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में गुरुवार को चैत्र अमावस्या पर प्रभु का विधि-विधान से महास्नान संपन्न हुआ। प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती के उपरांत महास्नान की प्रक्रिया शुरू की गई। बाबा श्याम को गंगाजल, गुलाब जल, दूध और दही के पवित्र मिश्रण से स्नान कराया गया। इसके पश्चात आयोजित शृंगार आरती में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। मंदिर परिसर में हिंदू नव वर्ष के स्वागत में भक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया और मधुर भजनों की प्रस्तुति हुई। इसी के साथ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा का अनुष्ठान भी मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक प्रारंभ किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।