Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCelebration of Gita Jayanti Honoring the Wisdom of Bhagavad Gita
धूमधाम से मनायी गयी गीता जयंती

धूमधाम से मनायी गयी गीता जयंती

संक्षेप:

रांची में श्रीमद्भागवत गीता की प्राकट्य की पवित्र वर्षगांठ मनाई गई। मोक्षदा एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। विभिन्न मंदिरों में पाठ, प्रवचन और भजन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गीता को मानव कल्याण की परम औषधि बताया।

Dec 01, 2025 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मांड में व्याप्त परम ईश्वर का दिया गया ज्ञान ‘श्रीमद्भागवत गीता’ के प्राकट्य की पवित्र वर्षगांठ सोमवार को मनाई गई। मोक्षदा एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र में युद्ध और धर्म क्षेत्र के बीच अर्जुन को गीता का उपेदश दिया था। गीता मानव कल्याण के लिए परम औषधि है। गीता जयंती के मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गीता जयंती पर पाठ, प्रवचन और नगर संकीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता विश्व भर में भारत के आध्यात्मिक ज्ञान के मणि के रूप में विख्यात है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा अपने मित्र अर्जुन से गीता के सारयुक्त सात सौ श्लोक आत्म-साक्षात्कार के विज्ञान के मार्गदर्शक का अचूक कार्य करते हैं। मनुष्य का संबंध भगवान के साथ उद्घाटित करने में इस ग्रंथ की तुलना में अन्य कोई ग्रंथ नहीं है। मानव समाज में कृष्णभावनामृत आंदोलन अनिवार्य है। यह जीवन की चरम सिद्धि प्रदान करने वाला है। ऐसा क्यों है, इसकी पूरी व्याख्या भगवद्गीता में हुई है। प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन गीता का अध्ययन-मनन करना चाहिए। यह मानव कल्याण के लिए परम औषधि है। बालाजी मंदिर में गीता जयंती मनाई गई रातू रोड के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में गीता जयंती सह मोक्षदा एकादशी पर विशेष अनुष्ठान हुए। सुबह में जगत नियंता के विश्वरूप दर्शन के बाद अभिषेक, दैनिक पूजा, भोग एवं आरती हुई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। शास्त्रीय विधान से गीता जयंती पर मंदिर के अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य एवं श्री नारायण दास के साथ भक्तों ने स्वरबद्ध तरीके से पाठ किया। श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति को लेकर श्रीविष्णु सहस्त्रनाम, वेंकटेश अष्टोत्तर शतनामावली और लक्ष्मी अष्टोत्तर शत्तनाम की अर्चना के अतिरिक्त सूक्तों का पारायण अर्चकों द्वारा संपन्न कराया। अनुष्ठान व जयंती समारोह के आयोजन में राम अवतार नरसरिया, अनूप अग्रवाल, घनश्याम दास शर्मा, रामवृक्ष साहू, रंजन सिंह, शम्भूनाथ पोद्दार, अशोक धनानी, मिंटू सिन्हा, संजय सिंह, प्रभात ठाकुर समेत श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में भजन पर झूमे श्रद्धालु पुंदाग के राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में गीता जयंती पर अनुष्ठान हुए। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से मंदिर में दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद आरती हुई। इसके बाद मनीष सोनी और अन्य गायकों ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को घंटों तक झुमाया। श्रद्धालुओं के बीच समिति की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया। जयंती समारोह के आयोजन में डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत, मनीष जालान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।