बाबा साहेब आंबेडकर की मनाई जयंती
तमाड़ में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नूरीडीह गांव सहित हरिजन बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने नशाखोरी से दूर रहने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नूरीडीह गांव सहित तमाड़ हरिजन बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माता के रूप में आदिवासी और हरिजन समाज के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान किए। उन्होंने “शिक्षित बनो, आगे बढ़ो” का संदेश देते हुए नशाखोरी से दूर रहने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़का मिर्धा, महावीर सोनी, विवेक गुप्ता, पिंटू मिर्धा, रोशन मिर्धा, पुंडी देवी, आभा देवी, मीरा देवी सहित कई महिला-पुरुष शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


