Ranchi News: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को किया गया याद

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: आदर्श हाई स्कूल, मुरी में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। छात्रों ने भाषण, कविता, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व को उजागर किया। शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Ranchi News: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को किया गया याद

Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। आदर्श हाई स्कूल, मुरी में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर अतिथियों और शिक्षकों द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने भाषण और कविता के माध्यम से गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। महान शिक्षकों को याद करते हुए विशेष प्रस्तुतियां दी गईं। शिक्षा के महत्व पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नृत्य, गीत, नाटक और खेलों ने बढ़ाया उत्साह:

कार्यक्रम की विविधताएँ

समूह नृत्य, एकल नृत्य, युगल गीत, नाटक, चुटकुले और विभिन्न खेलों ने समारोह को रोचक बना दिया। मुरी ओपी में पदस्थापित सत्येंद्र पासवान ने फिल्मी गीत और संवाद प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशभर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन महान शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है।

शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन कनिज और नेहा ने किया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य पुष्पा महतो, राकेश कुमार महतो, सविता कुमारी, प्राण नाथ, लक्ष्मी कुमारी, प्रतिमा महतो, रुना कुमारी समेत काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?−
शिक्षक दिवस हर साल पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है।
Satyadev Yadav

लेखक के बारे में

Satyadev Yadav

शॉर्ट बायो: सत्यदेव यादव पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान‘ में झारखंड के स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
सत्यदेव यादव हिंदी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’(हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के झारखंड संस्करण में स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस भूमिका में रहते हुए वह राज्य की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की व्यापक और प्रभावशाली कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। एक गतिशील, परिणामोन्मुख और विश्लेषणात्मक सोच वाले पत्रकार के रूप में सत्यदेव यादव को खोजी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और टीम मैनेजमेंट में विशेष दक्षता प्राप्त है।


करियर का सफर (ट्रेनी रिपोर्टर से स्टेट ब्यूरो चीफ तक)
सत्यदेव यादव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’, फरीदाबाद से ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। शुरुआती वर्षों में उन्होंने विभिन्न बीट पर काम करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ और फील्ड अनुभव हासिल किया। फिर ‘अमर उजाला’, गाजियाबाद में 2005 से करीब साढ़े पांच वर्षों तक कार्य किया, जहां ट्रेनी रिपोर्टर से स्टाफ रिपोर्टर और सब-एडिटर तक का सफर तय किया। 2010 के बाद ‘हिन्दुस्तान दैनिक’ के साथ उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। गाजियाबाद में सीनियर रिपोर्टर और कॉपी एडिटर रहने के बाद वह गुरुग्राम और नोएडा में सिटी चीफ रिपोर्टर बने। 2017 से वह रांची में कार्यरत हैं। स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में रणनीति और टीमवर्क के जरिए झारखंड सरकार के 35 से अधिक विभागों की सफल कवरेज सुनिश्चित कर रहे हैं।


नेतृत्व, कंटेंट और विजन
स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में सत्यदेव यादव न सिर्फ टीम का नेतृत्व करते हैं, बल्कि स्टोरी चयन, कंटेंट पैकेजिंग और एडिटोरियल दिशा तय करने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। वह अपनी टीम को हमेशा फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और ग्राउंड-लेवल वेरिफिकेशन पर जोर देने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता होती है, और यही सोच उनके काम और नेतृत्व में साफ झलकती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सत्यदेव यादव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और जर्नलिज़्म एवं मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक हैं।


विशेषज्ञता
खोजी पत्रकारिता और ग्राउंड रिपोर्टिंग
राजनीतिक विषयों पर विश्लेषण
वन पर्यावरण, वन्य जीव
बिजली, रिन्यूबल एनर्जी
शहरी मुद्दे, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को किया गया याद