Ranchi News: बेड़ो डीएवी में राखी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
Ranchi News: बेड़ो के डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल ने रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने बच्चों को संस्कृति और सौहार्द का महत्व बताया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो में गुरुवार को रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने घर में उपलब्ध बेकार सामग्री और प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। रंग-बिरंगी राखियों ने सभी का ध्यान खींचा। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर डिजाइन बनाए। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार, प्रेम और आपसी सम्मान का महत्व बताया। लड़कों को सभी लड़कियों का सम्मान करने और उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
राखी बनाओ प्रतियोगिता में अनुष्का उरांव, आराध्या गुप्ता, पलक कुमारी और दृष्टि कुमारी ने प्रथम, कृतिका कुमारी, आस्था तिग्गा, सुदीप्ता कुमारी और पलक कुमारी ने द्वितीय तथा तेश्वी कुमारी, सुरभि उरांव और माही सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सोनाक्षी कुमारी, सृष्टि उरांव और माही सिंह प्रथम, शिवानी कुमारी, आरोही कुमारी, सरगुन भगत और आकांक्षा कुमारी द्वितीय तथा श्रिया और आरुषि तृतीय रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।


