वंचितों को अधिकार दिलाने में डॉ. आंबेडकर ने पूरा जीवन दिया : राजद
रांची में राजद के प्रदेश कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया। सभी ने समानतामूलक समाज के निर्माण के लिए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजद के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों व संघर्षों को याद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समानतामूलक समाज का निर्माण होगा। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर कृतिका साहनी ने राजद की सदस्यता ली। मौके पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, युवा राजद उपाध्यक्ष जनाब जफीर खान, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, युवा राजद उपाध्यक्ष क्षितिज मिश्रा, राजद प्रदेश महासचिव मनोज पांडेय, विजय राम, सुधीर गोप, कमलेश यादव आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


