आखिरी गेंद पर छक्का जड़ मेजबान सीसीएल बना चैंपियन

Feb 28, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें सीसीएल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत हासिल की। एनसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए, जबकि सीसीएल ने 131 रन बनाकर मैच जीता। धनंजय सेदरिया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

आखिरी गेंद पर छक्का जड़ मेजबान सीसीएल बना चैंपियन

रांची, वरीय संवाददाता। कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को मेकॉन स्टेडियम में हुआ। बेहद रोमांचक इस मुकाबले में मेजबान सीसीएल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर खिताब और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। जीत के लिए आखिरी ओवर में सीसीएल को 12 रन की जरूरत थी। धनंजय सेदरिया ने दो छक्के जड़ते पूरा 3 विकेट से जीत दिला दी। एनसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट 125 रन बनाए। साहिल जायसवाल ने नाबाद 66 रन बनाए। सीसीएल के जिशान नवाज, हिमांशु और प्रकाश गहलोत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में सीसीएल ने 20 ओवर में 7 विकेट 131 रन बनाकर मैच जीत लिया।

हिमांशु ने 36, धनंजय ने नाबाद 21 रन बनाए। बिरजू व गुड्डू ने 2-2 विकेट लिए। धनंजय प्लेयर ऑफ द मैच धनंजय सेदरिया को प्लेयर ऑफ द मैच, हिमांशु धूमाश को प्लेयर ऑफ द सीरीज, राहुल को बेस्ट बैटर और जिशान नवाज खान को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। सीएमडी ने खिलाड़ियों का उत्सावर्द्धन किया। हर्ष नाथ मिश्र ने मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मिलकर शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।