Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCCL Welfare Board Meeting Key Proposals for Employee Facilities and Services
सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में कर्मचारी हित में हुए कई अहम निर्णय

सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में कर्मचारी हित में हुए कई अहम निर्णय

संक्षेप:

रांची में सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। भुरकुंडा एरिया अस्पताल में दवा की उपलब्धता और डॉक्टरों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया गया। नियमितता से वेलफेयर बोर्ड की बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

Fri, 28 Nov 2025 07:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की शुक्रवार को दरभंगा हाउस में हुई बैठक में कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने समेत कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। बताया गया कि भुरकुंडा जवाहर नगर सीएमसी का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं भुरकुंडा एरिया अस्पताल में दवा की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित होगी। डॉक्टरों की कमी दूर करने पर भी आश्वासन दिया। अस्पतालों में कार्यरत पैरामेडिकल, आया और अन्य स्टाफ जो नियमित होना चाहते हैं, उन्हें नियमित करने पर सहमति बनी। ढोरी (बेरमो कोलांचल) में दाह संस्कार हेतु इलेक्ट्रिक मशीन लगाने और चार क्षेत्रों में प्रगति पर चल रहे मेकोन फिल्टर प्लांट के कार्य को तेजी देने की बात भी बैठक में की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मगध-चंद्रगुप्त क्षेत्र के लिए हजारीबाग से बस सेवा उपलब्ध कराने, तथा सीएमसी के माध्यम से सभी प्रकार के कार्यों को संचालित करने पर भी सहमति बनी। वेलफेयर बोर्ड की बैठकों को नियमित करने का निर्णय लिया गया। हर एरिया में प्रत्येक तीन माह में वेलफेयर बोर्ड की बैठक होगी, जिसकी पहली बैठक रजरप्पा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। वहीं एरिया स्तर पर बैठक हर दो महीने में आयोजित होगी। कथारा एरिया में वाशरी एनसीडब्ल्यू-10 के बकाया ओटी का भुगतान करने, तथा जारंगडीह कोलियरी के उन कर्मचारियों को 2 फीसदी कटौती की राशि वापस करने का निर्णय लिया गया, जो पेंशन के लिए पात्र नहीं हो सके। बोर्ड ने सभी जगह कैंटीनों की स्थिति सुधारने, तथा सीसीएल में पहले से बन रहे चार बायो-टॉयलेट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बायो-टॉयलेट निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बस की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। वहीं सीपीआरएमएस के तहत सेवानिवृत्त कर्मियों के बिल भुगतान शुरू होने की जानकारी दी गई और कहा गया कि बाकी कर्मचारियों को भी भुगतान का मैसेज प्राप्त होगा।