सीसीएल में नई श्रम संहिताओं पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
रांची में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने नई श्रम संहिताओं पर दो दिवसीय जागरुकता सत्र का आयोजन किया। इसमें पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त डॉ. ओंकार शर्मा ने श्रम संहिताओं के प्रावधानों को समझाया। सीसीएल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

रांची, संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से नई श्रम संहिताओं पर आयोजित दो दिवसीय जागरुकता सत्र का गुरुवार को समापन हो गया। सीसीएल के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस सत्र में पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) डॉ. ओंकार शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। डॉ. शर्मा ने सभी चार श्रम संहिताओं के प्रावधानों को प्रतिभागियों के समक्ष सरल और स्पष्ट भाषा में समझाया। इस अवसर पर मानव संसाधन निदेशक हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सीसीएल अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को बदलते श्रम परिदृश्य के अनुसार आवश्यक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि कंपनी भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरुकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी। इस महत्वपूर्ण सत्र में जेसीएससी सदस्य, वेलफेयर बोर्ड सदस्य, सेफ्टी बोर्ड सदस्य और सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के एरिया कंसल्टेटिव कमेटी के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में आईआर महाप्रबंधक प्रतुल कुमार, महाप्रबंधक (वेलफेयर) एसके ठाकुर, महाप्रबंधक (मैनपावर) कविता गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


