बाबा साहब ने समान अधिकार, समान अवसर सुनिश्चित किया : सीएमडी
रांची में सीसीएल ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएमडी निलेंदु सिंह ने कहा कि बाबा साहब का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रांची। सीसीएल में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। सीएमडी निलेंदु सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर सुनिश्चित किया। कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। मौके पर निदेशक (वित्त) पवन मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, सीवीओ पंकज कुमार उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


