नौवीं के छात्रों को तीन भाषा विकल्प का करना होगा चयन
रांची में सीबीएसई के छात्रों के लिए 2026-27 सत्र में कई बदलाव होंगे। नौवीं कक्षा में छात्रों को तीन भाषाओं का चयन करना होगा, जिसमें एक अंग्रेजी और दो भारतीय भाषाएँ होंगी। नई शिक्षा नीति के तहत बहुभाषी क्षमता विकसित करने का उद्देश्य है। स्कूल डीपीएस रांची संताली भाषा पर किताबें प्रकाशित कर रहा है।

रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई के छात्रों के लिए आगामी सत्र (2026-27) कई बदलावों से भरा रहेगा। इसी सत्र में नौवीं के छात्रों के लिए भाषा शिक्षा को लेकर बदलाव होने जा रहा है, जिसके तहत अब छात्रों को तीन भाषाओं का विकल्प चुनना होगा। सीबीएसई की को-ऑर्डिनेटर सह डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ जया चौहान के अनुसार, यदि छात्र अंग्रेजी विषय लेते हैं तो बाकी दो भाषाएं भारतीय भाषाएं लेनी होंगी। इसका उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों में बहुभाषी क्षमता विकसित करना है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार, हिंदी-संस्कृत और अंग्रेजी, हिंदी-क्षेत्रीय भाषा (उर्दू/पंजाबी/बंगाली आदि) और अंग्रेजी, हिंदी-संस्कृत और फ्रेंच जैसे विकल्प चुन सकेंगे।
छात्रों को एक स्किल या वोकेशनल विषय भी लेना होगा, जो कि प्रोजेक्ट आधारित होंगे।अकादमिक विषय पूर्व की तरह होंगेबदलाव के तहथ प्रथम भाषा का चयन होगा। दूसरा अकादमिक विषय जो पहले की तरह अनिवार्य रहेंगे। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के अलावा, हॉलिस्टक एंड वोकेशनल एजुकेशन है। डॉ जया ने बताया कि नई शिक्षा नीति के मूल उद्देश्यों को पूरा करने के लिए स्कूलों में बदलाव किए जा रहे हैं। ये बदलाव कईस्कूल पिछले सत्र से कर रहे हैं। हालांकि सुदूरवर्त्ती क्षेत्रों में अभी यक कार्य चुनौतीपूर्ण है।डीपीएस संताली भाषा पर किताब की कर रही तैयारीडॉ जया ने बताया कि भाषा शिक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से डीपीएस रांची संताली भाषा पर काम कर रहा है। इसके तहत सीबीएसई मानकों के अनुसार, किताब प्रकाशित करने की तैयारी है। विभिन्न संस्थानों की विशेषज्ञों की टीम स्कूल में इसपर काम कर रही है। जल्द ही किताब प्रकाशित की जाएगी, जिसे स्कूल अपने पाठ्यक्रम में शामिल कर सकेंगे। यह सीबीएसई और एनसीईआरटी के मानक के तहत हो रहा है।भाषा के चयन में परेशानी भी- तीन भाषा विकल्प के लिए पर्याप्त आधारभूत संरचना का अभाव- शिक्षकों की स्कूलों में कमी- भाषा के शिक्षक की नियुक्ति छात्र अनुपात में करनी होगी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


