सायंस में पिहु, कॉमर्स में साक्षी बनी डीएवी खूंटी के टॉपर 

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में स्वामी श्रद्धानंद डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में पीहू कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में साक्षी मिश्रा ने 82.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

सायंस में पिहु, कॉमर्स में साक्षी बनी डीएवी खूंटी के टॉपर 

खूंटी, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में स्वामी श्रद्धानंद डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में पिहु कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मानस सोनी ने 84.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मयंक राज ने 84 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशु कुमारी शर्मा ने 82.6 प्रतिशत, आदित्य कुमार ने 81.2 प्रतिशत तथा नितिन कुमार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में साक्षी मिश्रा ने 82.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकुश मिश्रा ने 78.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शिवानंद प्रसाद ने 74.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की सफलता

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोजेश्वर कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंजीनियर बनना चाहती है सायंस टॉपर पीहू

डीएवी खूंटी की छात्रा पीहू कुमारी ने विज्ञान संकाय में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। गैराज संचालक मुन्ना कुमार साहू एवं गृहणी रूबी देवी ने स्कूल में टॉप करने के साथ साथ जिला टॉपर भी बनी है। पीहू कुमारी ने बताया कि परिवार की फाइनेंसियल स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद भी उसने कड़ी लग्न एवं मेहनत से 12वीं की परीक्षा पास की है। पीहू ने बताया कि कभी-कभी स्कूल के फीस देने के लिए भी पैसे नहीं होते थे इसके लिए रिश्तेदारों से उधारी लेनी पड़ती थी लेकिन इससे उसके पढ़ाई में कभी परेशानी नहीं हुई माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों ने काफी सहयोग किया परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल के बाद 4 घंटे सेल्फ स्टडी किया करती थी एवं स्कूल में पढ़ाए गए सभी विषयों को कई कई बार रिवीजन करती। जिससे परीक्षा में सफलता मिली। पीहू कुमारी ने बताया कि वह एक सफल इंजीनियर बनना चाहती है।

बस कंडक्टर की बेटी बनी कॉमर्स टॉपर

खूंटी की छात्रा साक्षी मिश्रा ने 12वीं वाणिज्य की परीक्षा में 82.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बस कंडक्टर शिवकुमार मिश्रा की पुत्री साक्षी मिश्रा आगे चलकर इनकम टैक्स ऑफिसर बनना चाहती है। साक्षी मिश्रा ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी के लिए 5 से 6 घंटे प्रतिदिन सेल्फ स्टडी करती थी। पढ़ाई के लिए पूरा परिवार का सहयोग मिलता था। स्कूल के शिक्षकों द्वारा भी परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर गाइडलाइन दिए। जिसके फल स्वरुप बेहतर रिजल्ट कर पाई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वामी श्रद्धानंद डीएवी पब्लिक स्कूल के विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कौन है?
स्वामी श्रद्धानंद डीएवी पब्लिक स्कूल के विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पीहू कुमारी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।