रांची के 38 केंद्रों पर 35 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Feb 13, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च और 12वीं की 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक होंगी। कुल 35,000 परीक्षार्थियों के लिए 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

रांची के 38 केंद्रों पर 35 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर रांची जिले में शैक्षणिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष रांची जोन में लगभग 35 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रांची जोन की सिटी को-ऑर्डिनेटर सह डीपीएस की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने बताया कि स्कूलों में परीक्षा की लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोर्ड की ओर से परीक्षा पद्धति में किए गए नवीन बदलावों के संबंध में शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। एडमिट कार्ड का लिंक उपलब्ध परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध करा दिया है, जिसे स्कूलों द्वारा डाउनलोड कर छात्रों को वितरित किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी, वीक्षकों की तैनाती और बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल व प्राथमिक उपचार की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश परीक्षार्थियों के लिए जारी अनिवार्य निर्देशों के तहत प्रत्येक परीक्षा दिवस पर एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में स्कूलों की ओर से अभिभावकों को भी निरंतर जागरूक किया जा रहा है ताकि छात्र बिना किसी बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।