ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची की निर्भया मांगे इंसाफ: सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

रांची की निर्भया मांगे इंसाफ: सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के चर्चित मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर ली। यह एफआईआर सीबीआई के एसपी पंकज कंबोज के बयान पर दर्ज हुई...

रांची की निर्भया मांगे इंसाफ: सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 29 Mar 2018 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के चर्चित मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर ली। यह एफआईआर सीबीआई के एसपी पंकज कंबोज के बयान पर दर्ज हुई है। मामले की जांच का जिम्मा एसीबी सीआईडी के डीएसपी आरएस सोलंकी को दी गई है।

16 दिसंबर 2016 की सुबह बूटी बस्ती स्थित आवास में छात्रा का शव नग्न अवस्था में जलते हुए बरामद किया गया था। घटना के बाद केस की छानबीन सदर पुलिस कर रही थी। लेकि पुलिस घटना का खुलासा करने में नाकाम रही थी। तब मामला सीआईडी को सौंपा गया।साल भर से अधिक चली तफ्तीश के बाद सीआईडी भी गुनहगार को दबोचने में नाकाम रही थी।

रांची पुलिस और सीआईडी ने मामले में 80 से अधिक संदिग्धों का डीएनए टेस्ट कराया, लेकिन छात्रा के शरीर में मिले डीएनए से मिलान नहीं हो पाया। घटना के बाद हाईप्रोफाइल

शख्स की संलिप्तता की बात सामने आयी थी, लेकिन सबूत नहीं मिले।

लगी ये धाराएं

सीबीआई ने कांड संख्या आरसी 6 एस/2018 दर्ज की है। अज्ञात अपराधी पर आईपीसी की धारा 448, 302, 201, 328, 376, 511, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें