कैट में अभिषेक ने 99.65 परसेंटाइल लेकर रांची का मान बढ़ाया
रांची में कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 का परिणाम घोषित हुआ। आईआईएम कोझिकोड ने परिणाम www.iimcat.ac.in पर जारी किया। अभिषेक कुमार सिंह ने 99.65 परसेंटाइल हासिल कर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। अन्य छात्रों में ज्ञानेश सिंह, परिधि अग्रवाल और साक्षी आनंद ने भी उच्च परसेंटाइल प्राप्त किए।

रांची, वरीय संवाददाता। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। आईआईएम कोझिकोड ने परिणाम www.iimcat.ac.in पर घोषित किया है। इस बार भी कैट में झारखंड के अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रांची के अभिषेक कुमार सिंह ने अब तक की जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 99.65 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। अभिषेक ने परीक्षा के सभी सेक्शनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। डीआई-एलआर में 99.9 परसेंटाइल, वीए-आरसी में 97.66 परसेंटाइल और क्वांटेटिव एप्टीट्यूड में 95 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। वहीं, ज्ञानेश सिंह ने 98.7 परसेंटाइल, परिधि अग्रवाल ने 98.32 परसेंटाइल, साक्षी आनंद ने 98.19 परसेंटाइल, अमन अमृत ने 98 परसेंटाइल, श्वेताभ सुमन 97.62 परसेंटाइल, करुणा निधि ने 97.5 परसेंटाइल, हर्ष ने 97.1 परसेंटाइल, मानस आकर्षण ने 96 परसेंटाइल, सिद्धार्थ रॉय ने 96 परसेंटाइल और सान्वी अग्रवाल ने 95 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।
इस साल कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम कोझीकोड की ओर से किया गया। परीक्षा 30 नवंबर को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके लिए रांची में दो सेंटर सहित झारखंड के पांच शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कैट के स्कोर के माध्यम से देशभर के आईआईएम संस्थानों व अन्य मैनेजमेंट संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



