Ranchi News: माउंट कार्मेल स्कूल में कार्मेल डे मनाया गया

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: माउंट कार्मेल स्कूल में बुधवार को कार्मेल डे मनाया गया। समारोह का उद्घाटन रेवरेंट फादर मैथ्यू एरागथ ने किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें एक लघु नाटक 'आस्था और प्रेम' ने विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Ranchi News: माउंट कार्मेल स्कूल में कार्मेल डे मनाया गया

Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। माउंट कार्मेल स्कूल में बुधवार को मदर मैरी की वंदना और विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्मेल डे मनाया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेवरेंट फादर मैथ्यू एरागथ, स्कूल के डायरेक्टर फादर दीपक, फादर पीटर, फादर उदय और प्राचार्या सिस्टर टेसीन ने किया। इस अवसर पर रेवरेंट फादर मैथ्यू एरागथ ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 'आस्था और प्रेम' के संदेश पर आधारित लघु नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मौके पर सत्येंद्र कुमार, निश्चल परिहार, सुनील कुमार, कविता कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।