सीआईटी में करियर काउंसलिंग सह निबंधन कैंप आयोजित, 14 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
अनगड़ा में श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग द्वारा करियर काउंसलिंग और निबंधन कैंप का आयोजन किया गया। छात्रों को सरकारी और गैर-सरकारी रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कई छात्रों ने निबंधन फॉर्म भरे। काउंसलर ने सरकार के रोजगार मेला और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के बारे में बताया।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सीआईटी परिसर में करियर काउंसलिंग सह निबंधन कैंप लगाया गया। इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में नियोजन (रोजगार) तथा झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे निबंधन की जानकारी दी गई। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने अपना निबंधन फॉर्म भरा। केएल यूनिवर्सिटी के काउंसलर विनीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, झार-नियोजन, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार मेला और भर्ती कैंप के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि सभी निबंधित विद्यार्थियों को 14 मार्च को होनेवाले रोजगार मेले की सूचना समय पर भेज दी जाएगी।
इस दौरान कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ एनके यादव, सीआईटी की उप-प्राचार्या प्रो. रसिका नवनीत सिंह, सीएओ संतोष महतो, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, प्रो. दीपक वर्मा, प्रो. बीएन घोष और प्रो. विनीत कुमार मौजूद थे। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से अभय पाठक, अंकित कुमार, शिखा वर्मा, अर्चना कश्यप और दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



