
घर में खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर लगा दी आग
संक्षेप:
रांची के हटिया में मोहित कुमार की चार पहिया गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। यह घटना शुक्रवार को हुई। मोहित ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर...
Aug 31, 2025 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची। हटिया के रहने वाले मोहित कुमार के चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। इसके बाद उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई। घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में मोहित कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोहित कुमार ने बताया कि घर की चहारदीवारी के भीतर उनके चार पहिया वाहन खड़ा था। देर रात बदमाशों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


