रांची टाटा रोड पर चलती कार जलकर राख,यात्री सुरक्षित

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची-टाटा रोड पर लदनापीडी के पास बुधवार को एक डस्टर कार में आग लग गई। कार में सवार डॉ. अजमत और उनकी पत्नी समय पर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

रांची टाटा रोड पर चलती कार जलकर राख,यात्री सुरक्षित

नामकुम, संवाददाता। रांची-टाटा रोड पर लदनापीडी के पास बुधवार दोपहर एक डस्टर कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोग समय रहते उतरकर सुरक्षित बच गए। चलती कार अचानक सड़क पर रुक गई और उसमें से धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते ही कार सवार लोग तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही देर में धुआं आग में बदल गया और कार धूं-धूं कर जलने लगी। घटना के कारण रांची-टाटा रोड पर वाहनों की आवाजाही थम गई और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थानेदार रामनारायण सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराया। थोड़ी देर बाद दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

बताया गया कि कार एनआईसी के रजिस्ट्रार डॉ. अजमत की थी, जो जमशेदपुर से रांची आ रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी यासमीन फातिमा भी सवार थीं। धुआं निकलते ही दोनों कार से उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डॉ. अजमत को संभाला। बाद में रांची से पहुंचे परिचित की कार से दोनों वहां से रवाना हुए। पुलिस के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी थी और जली हुई गाड़ी को हटवा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।