सड़क हादसे में महिला सहित उसके दो बच्चे घायल
चान्हो में मिशन हॉस्पिटल के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय रूपा कुमारी और उसके दो बच्चे घायल हो गए। ऑटो पलटने से मनीता उरांव को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

चान्हो, प्रतिनिधि। रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मिशन हॉस्पिटल, चान्हो के निकट सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। बताया जाता है कि चोड़ा गांव की 30 वर्षीय रूपा कुमारी अपने बच्चों 11 वर्षीय मनीता उरांव और 2 वर्षीय संजय उरांव के साथ ऑटो से सोंस बाजार गई थी और वहां से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे मिशन हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार कार से बचने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों में मनीता उरांव को गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद चालक बुधवा उरांव और आसपास के ग्रामीणों ने ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


