Ranchi News: अनगड़ा में दो अलग-अलग घटना में दो घायल
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: अनगड़ा, झारखंड में मुरी सड़क पर लुपुंग के पास एक अनियंत्रित कार पलट गई, जिससे पूर्व सैनिक धन्नजय कुमार घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया। दूसरी घटना में, चमघाटी में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें चालक पंकज विश्वास घायल हो गए और उन्हें भी सीएचसी अनगड़ा में भर्ती कराया गया।

Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी सड़क पर लुपुंग के समीप एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस घटना में कार चालक नारायण सोसो अनगड़ा निवासी पूर्व सैनिक 50 वर्षीय धन्नजय कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर अनगड़ा पुलिस ने उसे सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया। वहीं दूसरी घटना चमघाटी में हुई जहां एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, घटना में चालक पंकज विश्वास घायल हो गया। एएसआई सुशीला मुर्मू ने मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया।


