बिजली के पोल से टकराई कार, कोई हताहत नहीं
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
बिजली के पोल से टकराई कार। कोई हताहत नहीं अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के

अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के कुटे चौक के समीप बुधवार की शाम पांच बजे एक कार बिजली के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। कार बोकारो से नगड़ी जा रही थी, इसी दौरान कुटे चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित वाहन को बचाने के क्रम में पोल से जा टकराई। प्रभारी थाना प्रभारी एसआई वरुण हजाम ने बताया कि वाहन में सवार लोग सुरक्षित है। उन्हें मामूली खंरोच आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


