बिरसा मुंडा डीएवी में सीबीएसई कार्यशाला का समापन

Feb 14, 2026 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

बुंडू के बिरसा मुंडा डीएवी विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यशाला में 60 शिक्षकों ने भाग लिया। संसाधकों ने तनाव प्रबंधन और छात्र कल्याण पर चर्चा की। प्राचार्य ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की।

बिरसा मुंडा डीएवी में सीबीएसई कार्यशाला का समापन

बुंडू, संवाददाता। बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय बुंडू में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया। संसाधक परमजीत कौर और सीमा सिंह ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक कक्षा वातावरण व छात्र कल्याण पर सत्र लिए। समापन पर प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने संसाधकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और शिक्षकों से विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।