ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडायन कुप्रथा के खिलाफ तोरपा में चला अभियान

डायन कुप्रथा के खिलाफ तोरपा में चला अभियान

विश्व महिला हिंसा उन्मुलन दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित गरिमा परियोजना के तहत तोरपा...

डायन कुप्रथा के खिलाफ तोरपा में चला अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 26 Nov 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी। संवाददाता

विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित गरिमा परियोजना के तहत तोरपा प्रखंड के कमड़ा पंचायत अंतर्गत जामटोली, बिरता में डायन कुप्रथा के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक टीम के द्वारा डायन-बिसाही पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई। जिससे गांव के लोग काफी प्रभावित हुए। वहीं बच्चों के बीच हाथ धुलाई का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद सभी ग्राम संगठन की अध्यक्ष, सचिव, सेविका और अन्य सेल्फ हेल्फ ग्रुप की दीदियों के द्वारा गांव के अखरा में पुन: नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रैली निकाली गई और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अब इस गांव में सर्वे कर वैसी महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा, जिसे आज समाज के लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से डायन कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। इन महिलाओं को न्याय दिलाने समेत इनके पुनर्वास की व्यवस्था भी करने की योजना है। साथ ही गांव में लोगों को इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें