ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान, एक धराया

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान, एक धराया

सदर थाने की पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने 70 लीटर देसी शराब के साथ 30 लीटर महुआ भी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक...

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान, एक धराया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 03 Nov 2020 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाने की पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने 70 लीटर देसी शराब के साथ 30 लीटर महुआ बरामद किया। साथ ही पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मानदेव लोहरा बूटी मोड़ शांति नगर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने तिरिल बस्ती, हैदर अली रोड और शांति नगर में यह अभियान चलाया। पुलिस की टीम को देखकर हैदर अली व तिरिल में अवैध शराब बेचने वाले भाग निकले। हालांकि पुलिस की टीम ने नशेड़ियों को खदेड़ा। कुछ नशेड़ियों की पुलिस ने पिटाई भी कर दी। थानेदार वेंकटेश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें