इटकी में बछड़ा-बछड़ी प्रदर्शनी आयोजित, पशुपालकों को मुफ्त दवाएं बांटी

Jan 19, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

इटकी के भंडरा गांव में सोमवार को पशुपालन विभाग ने बछड़ा/बछड़ी प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया। लगभग 50 पशुपालकों ने भाग लिया। सहदेव महतो ने पहला, महेश गोप ने दूसरा और मोहम्मद मोईदीन अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पशुपालकों को मुफ्त दवाएं दी गईं और उचित रखरखाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इटकी में बछड़ा-बछड़ी प्रदर्शनी आयोजित, पशुपालकों को मुफ्त दवाएं बांटी

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भंडरा गांव स्थित सरना मैदान में सोमवार को पशुपालन विभाग द्वारा बछड़ा/बछड़ी प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में क्षेत्र के लगभग 50 पशुपालक छह माह से कम उम्र के दर्जनों बछड़ा और बछड़ी लेकर पहुंचे। प्रदर्शनी में बेहतर पशु प्रबंधन के लिए सहदेव महतो को पहला, महेश गोप दूसरा और मोहम्मद मोईदीन अंसारी को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा 10 अन्य चयनित पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड इंप्लीमेंटिंग एजेंसी (होटवार) और जिला पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने पशुपालकों को बछड़ा/बछड़ी के उचित रखरखाव और उनके स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शनी में डॉ महिमा मिंज, डॉ रोजलीन तिर्की, डॉ राकेश रंजन, डॉ मनीषा तिर्की, डॉ शिवानंद कांशी, सोहन कच्छप, जोधन गोप, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में पशुपालक किसान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।