सीए फाइनल परीक्षा में रांची टॉपर बने युकतेश
रांची में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। अखिल भारतीय स्तर पर हैदराबाद के हेरम्ब माहेश्वरी और तिरुपति के ऋषब ओस्तवाल ने 84.67% अंक के साथ टॉप किया। रांची केंद्र से युक्तेश मित्तल पहले...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 Dec 2024 07:06 PM

रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से नवंबर 2024 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। अखिल भारतीय स्तर पर यह परीक्षा 443 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इनमें हैदराबाद के हेरम्ब माहेश्वरी और तिरुपति के ऋषब ओस्तवाल आर ने 84.67 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से अखिल भारतीय स्तर पर टॉपर रहे। वहीं, रांची परीक्षा केंद्र से युक्तेश मित्तल टॉपर रहें। रांची केंद्र से दूसरे स्थान पर हिृतिक राज, तीसरे पर अनुष्का, चौथे पर गौरव कुमार ओझा और पांचवे स्थान पर आर्यन राज टाक रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।