नामकुम में बंद घर का ताला तोड़कर आठ लाख के जेवर चोरी

Jan 14, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

नामकुम में शिवदयाल टोप्पो के घर से 8 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। शिवदयाल कोलकाता में अपने बेटे के पास थे जब पड़ोसियों ने सूचित किया कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है। जब वे लौटे, तो देखा कि सभी ताले तोड़ दिए गए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नामकुम में बंद घर का ताला तोड़कर आठ लाख के जेवर चोरी

नामकुम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खिजरी नयाटोली निवासी शिवदयाल टोप्पो ने घर का ताला तोड़कर आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में शिवदयाल ने बताया कि वे कुछ पहले कोलकाता स्थित अपने बेटे के घर गए हुए थे। इसी दौरान 10 जनवरी को उनके पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब वे घर लौटे तो देखा कि अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। ऊपरी कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे जेवरात चुरा लिए।

चोरों ने पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी गायब कर दिया है। चोरी हुए सामान में दो नेकलेस, एक झुमका, एक जोड़ी कान की बाली, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कंगन और एक सोने की चेन सहित चांदी के पायल और अन्य जेवरात शामिल हैं। कोट मनोज कुमार, थानेदार नामकुम, पीड़ित शिवदयाल के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;